ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि इराक़ और ईरान दोनो ही देश संबन्धों में विस्तार के इच्छुक हैं।
इराक़ के राष्ट्रपति अब्दुल्लतीफ रशीद के साथ भेटवार्ता के बाद ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि तेहरान और बग़दाद के संबन्ध अन्य देशों के संबन्धों की तुलना में बहुत विस्तृत हैं। उन्होंन के साथ इराक़ के साथ बिजली, गैस और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में संबन्ध विस्तृत हो रहे हैं। इब्राहीम रईसी के अनुसार दोनो देशों के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान बढ़कर 10 अरब डालर हो जाएगा।
पिछले साल ईरान और इराक़ के बीच होने वाले समझौते की ओर संकेत करते हुए इब्राहीम रईसी ने कहा कि दोनो देशों के बीच शांति समझौता हो चुका है जो क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता में सहायक सिद्ध होगा। ईरान के राष्ट्रपति ने क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों की उपस्थति की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह उपस्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा को प्रभावित करती है।
राष्ट्रपति रईसी ने आशा व्यक्त की है कि इराक़ के राष्ट्रपति की ईरान यात्रा, दोनो देशों के संबन्धों को विस्तृत करने में निर्णायक सिद्ध होगी। याद रहे कि ईरान के राष्ट्रपति के आधिकारिक निमंत्रण पर इराक़ के राष्ट्रपति अब्दुल्लतीफ रशीद तेहरान पहुंचे हैं।
342/